उज्जैन 3 अक्टूबर। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत जिले भर में जनप्रतिधियों के आतिथ्य में समारोह पूर्वक विभागीय प्रदर्शनी, स्वास्थ्य परीक्षण, पौध रोपण सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा को सम्मानित किया जा रहा है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम गीता कालोनी मे म राज्य सभा सांसद स्वामी उमेनाथ योगी की अध्यक्षता और नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें 20 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा एएनएम को सम्मानित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताय कि कार्यक्रम में बाल योगी श्री उमेशनाथ जाी महाराज राज्य सभा सांसद ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा के महिला स्वास्थ्य बाल पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कुपोषण निवारण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने सुपोषित उज्जैन की दिशा में आंगनबाड़ी की सेवाओं को मील का पत्थर बताते हुए जन सामान्य से इनका लाभ उठाने की अपील की। मंचासीन अतिथियों में श्री संजय अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों को उपयोगी बताते हुए आंगन मिलन कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान का संवेदन शील हिस्सा बताया।
यह स्वास्थ्य पोषण, स्वच्छता व पर्यावरण के लिए मप्र शासन का नवाचार है। सभी अतिथि गणों ने पोषण प्रदर्शनी के रूप में प्रधानमंत्री के मोटे अनाज श्री अन्न के समावेश से तैयार व्यंजनों को पोषण सुधार के लिए लाभ दायक बताकर पोषण प्रदर्शनी की तारीफ की।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयार तिथि वार रोस्टर के मान से 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक तीन चरणों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सभी 2127 आंगनबाड़ी केंद्रों में गरिमा पूर्ण ढंग से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित जन प्रतिनिधिगण, जनसामान्य गण मान्य नागरिकों के साथ साथ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना दीक्षित सहित एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा भी उपस्थित रहीं सभी ने प्रोत्साहन सम्मान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है