उज्जैन, 2 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय उज्जैन मे शुक्रवार को जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं उपचार संबंधी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
जिन मरीजों को आगे उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं एवं आगामी उपचार के संबंध में उचित मार्गदर्शन भी दिया गया।सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करें। नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय पर पहचान संभव होती है और उपचार भी प्रभावी रहता है।