उज्जैन, 01 अक्टूबर। ग्राम नोगांवा तहसील तराना निवासी अर्जुन पर्वत जी को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में घर बनने से उनका परिवार सुख से रह रहा है। उनकी पत्नी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी की योजना के माध्यम से उन्हें कच्चे मकान को पक्का बनाने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलता, तो शायद पूरी जिंदगी कच्चे मकान में ही गुजारनी पड़ती।उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में विशेष रूप से वर्षा के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का मकान बनने से इन परेशानियों से राहत मिलेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रह पाएंगे।अर्जुन पर्वत जी ने अपने परिवार की ओर से प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ उनके लिए बहुत बड़ी खुशी और राहत लेकर आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को बार-बार धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।