उज्जैन, 29 सितम्बर। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 17.09.2026 से 02.10.2026 तक आयोजित किए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के अंतर्गत दिनांक 29.09.2026 को उप-क्षेत्रीय कार्यालय, उज्जैन में “जन भागीदारी एवं जन जागरूकता अभियान” गतिविधि का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालय के आसपास के आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री किरण, सहायक निदेशक, उप-क्षेत्रीय कार्यालय, उज्जैन द्वारा आम नागरिकों का स्वागत कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जन भागीदारी एवं सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आसपास के आम नागरिकों द्वारा प्रत्येक वर्ष 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने का संकल्प/आश्वासन भी व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील परिहार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री जे. एस. आलोरिया, श्री गौरव पाठक, श्री अजीत अवस्थी, श्री आनंद कुमार एवं श्री अखिलेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सक्रिय रूप से सहभागिता की।