उज्जैन 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के प्रति विद्यार्थियों में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से आज गुरुवार को आर.डी. गार्डी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं रचनात्मक सहभागिता के साथ किया गया।
यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान की उस भावना को आगे बढ़ाता है, जिसमें युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाता है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को मूर्त रूप देने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन महाविद्यालय की प्राचार्या एवं उप-प्राचार्या द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भारत के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, तकनीकी विकास एवं सामाजिक समरसता जैसे विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता - प्रथम पुरस्कार: कुमारी भूमिका देवतवाल - द्वितीय पुरस्कार: कुमारी प्रिया मालवीय - तृतीय पुरस्कार: कुमारी स्नेहा राठौर
पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता - प्रथम पुरस्कार: कुमारी निधि लाड़ - द्वितीय पुरस्कार: कुमारी केश्री लालावत - तृतीय पुरस्कार: कुमारी शाइनी मंसूरी
महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकमंडल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लता सेठी, नोडल अधिकारी सुश्री शोभा चौहान, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुषमा शुक्ला, समस्त शिक्षकमंडल एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ऐसे रचनात्मक आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करते हैं।
