कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय श्योपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम श्री गगन मीणा की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ जिला चिकित्सालय के भूतपूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसके तिवारी ने किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल, सहित चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

शिविर में डॉ. ए.आर. करोरिया, डॉ. राजेश शाक्य, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. के.एल. पचोरिया (एनसीडी नोडल), डॉ. रेखा करौचे (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. सूरज वर्मा, डॉ. जितेंद्र यादव, श्री मोहम्मद जहीर (नर्सिंग ऑफिसर), श्री वीरेंद्र जाट (फार्मासिस्ट), श्री संजय कुमार शाक्य (नेत्र सहायक), श्री रवि शर्मा सहायक स्टाफ सहित अन्य चिकित्सा एवं सहयोगी स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में कुल 86 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 58 पुरुष एवं 28 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर के दौरान 38 लोगों को फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की गईं, जबकि 32 मरीजों का ऑर्थाेपेडिक परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 28 मरीजों को गैर-संचारी रोग संबंधी जांच एवं परामर्श दिया गया। अन्य उपस्थित मरीजों को भी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा वृद्धजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक उपचार, परामर्श तथा आगे की चिकित्सा के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।